मनीषबलवान सिंह जांगड़ा, हिसार

हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 2.25 लाख विद्यार्थियों में से 83.34 फ़ीसदी विद्यार्थी पास हुए है जबकि पिछली बार 74.48 फ़ीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। सभी विद्यार्थी bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

लड़कियों ने अबकी बार फिर मारी बाज़ी।

हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक रिजल्ट में लड़कियां लड़कों के मुकाबले ज़्यादा पास हुई हैं। वहीं बोर्ड में किसी भी स्ट्रीम में प्रथम भी लड़कियां ही रही हैं। जारी रिजल्ट में 86.30 फ़ीसदी लड़कियां वहीं 75.06 लड़के पास हुए हैं।

हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में आर्ट स्ट्रीम से मनीषा ने टॉप किया है। आर्ट स्ट्रीम की मनीषा ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किये हैं। 


कॉमर्स स्ट्रीम से पुष्पा ने टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम से पुष्पा ने 500 में से 498 अंक प्राप्त किये हैं।


साइंस स्ट्रीम से भावना यादव टॉपर रही। भावना यादव ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किये हैं।

कोरोना महामारी के चलते देरी से घोषित हुए परिणाम।

हरियाणा बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 3 मार्च से 31 मार्च तक करवाने की घोषणा की थी लेकिन कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन की वजह से विद्यार्थियों की कुछ परीक्षा नही हो पाई। इसके चलते 20 जुलाई को हरियाणा बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद ने बताता की जिन विद्यर्थियों की कुछ विषयों की परीक्षाएं रह गयी थी उनका परिणाम आयोजित परीक्षाओं के औसत अंकों के आधार पर जारी किया जाएगा।

कुछ दिन पहले 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया था।


हरियाणा बोर्ड ने हाल ही में 10वीं का परिणाम जारी किया था। इसके तहत रिजल्ट 64.59 फीसदी रहा था। वहीं इस रिजल्ट में परीक्षा में लड़कियों की पास प्रतिशत लड़कों से काफी बेहतर रहा था। इसके अनुसार 69.86 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। वहीं लड़कों का 60.27 प्रतिशत रहा था। इस तरह लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 9.59 फीसदी ज्यादा रहा था।

Previous Post Next Post